ग्रामीणों ने किया घेराव
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_409.html
जौनपुर। विकासखंड जलालपुर के सलेमपुर गांव के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी केराकत के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और कोटेदार को निलंबित करने के लिए ज्ञापन सौपा । ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वर्षों से सलेमपुर के कोटेदार को जाँच कर हटाने की लगातार शिकायत ग्रामीणों द्वारा किया जा रहा है । लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी । थक - हारकर मंगलवार के दिन लगभग 50 की संख्या में ग्रामीण उपजिलाधिकारी के कार्यालय के सामने धरना देने की नियत से आए थे । परंतु उपजिलाधिकारी मंगलेश दुबे के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए ।

