जमालापुर पट्टीगोली काण्ड में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_196.html
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के जमालापुर पट्टी निवासी आशीष सिंह को गोली मारे जाने के
बाद परिजन की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ
मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इनकी शिनाख्त करके गिरफ्तारी के प्रयास में
जुट गई है। एसपी ने इस मामले में टीम भी गठित कर दी है।
मालूम हो कि जमालापुर पट्टी निवासी आशीष सिंह अपने चाचा विजय सिंह के साथ जमालापुर बाजार से बीते बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे घर जा रहा था। जैसे ही कजरीतारा के पास पहुंचा पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने फाय¨रग शुरू कर दी। इस हमले में पीछे बैठे आशीष की कमर में एक गोली लग गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। विजय सिंह का कहना है कि एक बदमाश को वह पहचानते हैं। दूसरे को हेलमेट की वजह से नहीं पहचान सके। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत फैल गई। विजय की तहरीर पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।