मौत के आठवें दिन कब्र खोदकर निकाली गई लाश
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_727.html
जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में आठ दिन पहले संदिग्ध स्थिति में
विवाहिता की मौत के मामले में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद हरकत
में आई पुलिस ने शुक्रवार को कब्र खोदवा कर शव को निकलवाया। पंचनामा के बाद
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बस्बुन्निशा (26) पत्नी हैदर अली की गत दो फरवरी को संदिग्ध स्थित में मौत हो गई थी। परिवारवालों ने मायके वालों और पुलिस को सूचना दिए तथा पोस्टमार्टम कराए बिना लाश को दफना दिया था। उसका मायका बदलापुर थाना क्षेत्र के कुचौहां गांव में था। गुरुवार को मृतका के भाई शहिजाद ने थाने में तहरीर देकर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पति सहित छह आरोपी के तौर पर नामजद किए गए हैं। आरोप लगाया कि छह साल पहले शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने शव को कब्र से निकालने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति मांगी। जिलाधिकारी की अनुमति मिलने पर शुक्रवार को थानाध्यक्ष राममूर्ति यादव ने शाहगंज के एसडीएम एके सचान की मौजूदगी में शव को खोदवा कर शव को निकलवाया। शव निकाले जाने के समय ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही।