ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत



नौपेड़वा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र के उतरीजपुर शम्भुगंज के पास बुधवार की सुबह ट्रेन से कटकर वृद्धा की मौत हो गई। गाँव निवासी 70 वर्षीय प्रभुदेई घर से दूध लेकर बाजार जा रही थी उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ गयी।
थाना क्षेत्र के उतरीजपुर निवासी नन्दू प्रजापति की 70 वर्षीय पत्नी प्रभुदेई घर से प्रतिदिन की तरह शम्भुगंज बाजार में दूध पहुचाने के लिए घर से निकली। सुबह करीब आठ बजे जैसे जौनपुर सुल्तानपुर रेल मार्ग पर पहुँची ही थी तभी दोनों पटरी पर ट्रेन आ गयी। असावधानी बस प्रभुदेई ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव निवासी महाबीर यादव, शोभनाथ यादव ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिस पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही हेतु पीएम हेतु भेज दिया।

Related

news 5488106968101716146

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item