तिलक संस्थान की प्रतिभाएं विश्व में बिखेर रही आभा
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_235.html
जौनपुर। तिलक शिक्षण संस्थान से प्रशिक्षित प्रतिभाएं अपनी आभा विश्व
पटल पर प्रसारित कर रही है। यहां के विद्यार्थीगण वैज्ञानिक, प्रशासनिक व
औद्योगिक क्षेत्रों में अपने योगदान से राष्ट्र की सेवा में तल्लीन है। यह
बातें मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अंबरीष ने
मंगलवार को टीडी कालेज के संस्थापक दिवस समारोह के शुभारंभ अवसर पर कही। इस
दौरान संस्था की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही छात्रों ने
आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
मुख्य वक्ता राज्यमंत्री डा.महेंद्र सिंह ने कहा कि टीडी इंटर कालेज की प्रतिष्ठा से जिले को नवीन पहचान मिली है। विशिष्ट अतिथि पूर्व अपर निर्वाचन आयुक्त राज्य निर्वाचन आयोग जय प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में टीडी इंटर कालेज से प्राप्त ज्ञान ही मेरी सफलता का अवलंबन बना। जफराबाद विधायक डा.हरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि तिलक शिक्षण संस्थान समाज का आलोक स्तंभ है। संस्था प्रबंधक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों के विकास के लिए संसाधनों का अभाव नहीं हो पाएगा।