अराजक तत्वों ने जला दी होलिका, तोड़ा स्पीड ब्रेकर

 जौनपुर। टीडी कालेज के दक्षिणी गेट के पास स्थित स्पीड ब्रेकर को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। सोमवार की रात ही पुलिस लाइन के समीप सजाई गई होलिका को भी आग लगा दी। पुलिस को खबर लगी तो जांच शुरू हुई।
एक छात्रा की सड़क हादसे में मौत के बाद 4 दिनों पहले ही यातायात पुलिस ने मुख्य द्वार के पास स्पीड ब्रेकर बनवाया था। होली के मद्देनजर वहीं पास में ही लकड़ियां इकट्ठा कर होलिका सजाई गई थी। देर रात अराजक तत्वों ने स्पीड ब्रेकर को क्षतिग्रस्त कर दिया। होलिका में भी आग लगा दी। लपटें देख वहां लोग जुट गए। पुलिस को खबर की गई तो टीम मौके पर जांच करने पहुंच गई। दोनों घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। हालांकि युवाओं ने फिर से लकड़ी इकट्ठा कर होलिका सजानी शुरू कर दी है।

Related

news 154577992041595693

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item