पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_805.html
जौनपुर। सांप्रदायिक सौहार्द की दृष्टि से बहुत ही संवेदनशील शाहगंज
कोतवाली इलाके में होली के मद्देनजर मंगलवार को सीओ अशोक कुमार श्रीवास्तव
के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी के जवानों ने नगर में फ्लैग मार्च किया।
जवानों ने कोतवाली चौक, घासमंडी, पुरानी बाजार, नई सब्जी मंडी, भादी, काली
चौरा, शाहपंजा आदि मोहल्लों में भ्रमण कर लोगों से भाईचारे के साथ पर्व
मनाने की अपील की। पुलिस उपाधीक्षक ने लोगों से कहा कि किसी भी अफवाह पर
संयम से काम लेते हुए उसकी सूचना तुरंत उच्चाधिकारियों को दें। अफवाह
फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निबटेगी।

