छापेमारी में आठ कुंतल लहन व शराब बरामद
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_588.html
जफराबाद।होली के त्योहार के मद्देनजर आबकारी विभाग ने क्षेत्र तथा
सरायख्वाजा स्थित भट्टे पर आबकारी विभाग द्वारा छापेमारी की गई।जिसमें शराब
बनाने का आठ कुंतल लहन तथा 19 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई।अपराधी भागने में
सफल रहे।
मंगलवार की सुबह आबकारी निरीक्षक अरुण यादव अपने सहयोगी दिनेश कुमार,प्रदीप मिश्र के साथ क्षेत्र के खोजनपुर,हौज तथा समोपुर में कई संदिग्ध स्थानों पर छापा मारा।हालाँकि इन स्थानों पर चिन्हित आरोपी भाग निकले।उसके बाद उन्होंने सरायख्वाजा क्षेत्र के जमुनीपुर स्थित भट्टे पर छापा मारा।वहाँ पर आठ कुंतल लहन तथा 19 लीटर शराब तथा शराब बनाने का भारी मात्रा में समान बरामद हुआ।अपराधी इससे अवैध शराब बनाकर होली में बेचने के फिराक में थे।उन्हें गिरफ्तार करने की पूरी तैयारी चल रही है।इसके साथ ही भट्टा मालिक को भी नोटिस दिए जाने की करवाई की जा रही है।आबकारी विभाग के छापे से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।