मानवतावादी वैज्ञानिक विकास का किया आह्वान


 जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के विश्वेश्वरैया हाल में मंगलवार को दो दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह का समापन हुआ। सत्र में वैज्ञानिक मुद्दे एवं देश का विकास विषय पर विस्तार से विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला। सभी वैज्ञानिक सोच विकसित कर मानवतावादी वैज्ञानिक विकास का आह्वान किया। दूसरे दिन के प्रथम सत्र में पुणे विश्वविद्यालय के प्रो. वी. ए,. तभाने ने कहा कि तरंगों पर वाद्ययंत्रों की बनावट के बारे में बताया। कहा कि अल्ट्रासोनिक तरंगों और उसके आधुनिक प्रयोग से वीणा, सितार, हारमोनियम को भी आधुनिक बना दिया है। आज इसी का प्रयोग कर सैकड़ों वाद्ययंत्र बनाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने लोगों में मानवतावादी विकास का संचार किया है. ऐसे में हमें उसे आमजन तक पहुंचाने का पहल करना चाहिए. दूसरे सत्र में कलकत्ता विश्वविद्यालय के आप्टिक्स एवं फोटोनिक्स के प्रो. लक्ष्मीनारायन हाजरा ने कहा 21 वीं सदी के विकास में आपटिक्स ने बायोटेक्नालाजी, सूचना तकनीक और नैनो टेक्नालाजी के क्षैत्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा किया है। इसके माध्यम से हम बहुत से रोगों की जांच कर उसका निदान कर सकते हैं। उन्होंने प्रकाश में परावर्तन के सिद्धान्त, माइक्रोस्कोप और टेलीस्कोप के बारें में अनेक उदाहरण देकर विस्तार से चर्चा की। कहा कि भारत ने सैन्य, सूचना समेत अन्य कई क्षेत्रों में इसकी उपयोगिता को साबित किया है, जिससे विकास की दौड़ में हम वैश्विक स्तर पर खड़े हैं। कार्यक्रम का संचालन डा. संतोष कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डा. रजनीश भास्कर ने किया। इस अवसर पर सोविनियर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर डा. संजीव गंगवार, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. मनोज मिश्र, डा. दिग्विजय सिहं राठौर, डा. सुनील कुमार, शैलेश कुमार प्रजाप्रति, डा. धर्मेन्द सिंह, डा. सुधीर उपाध्याय, सुधीर सिंह, सत्यम उपाध्याय परवीन सिहं और डा. अवध बिहारी सिहं डा. रुश्दा आजमी, यू.आर प्रजापति, डा. विवेक पांडेय, डा. नृपेंद्र सिंह ने स्वागत किया।

Related

news 8510991162536945640

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item