होली पर्व के मद्देनजर मासिक बंदी के दिन खुलेगी दुकाने: अनुराग वर्मा
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_798.html
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के त्रिलोचन महादेव बाजार में होली पर्व के मद्देनजर व्यापारियों की एक बैठक उधोग व्यापार मंडल अध्यक्ष
अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में हुई।बैठक में श्री वर्मा
ने व्पापारियों को संम्बोधित करते हुए कहा कि होली पर्व भाईचारे व एकता का
प्रतीक है।इस पर्व को सभी लोग आपसी एकता और सौहार्द वातावरण में मनाये जाने
का अपील किया।इसके अलावा व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी चन्दन सेठ ने
सुझाव दिया कि जोर जबरदस्ती रंग व कीचड़ किसी भी व्यक्ति पर न फेंके होली का
पर्व मनाने वाले जिस पर आप रंग डालते हैं वह आपका भाई है।होलिका दहन शांति
पूर्वक ढ़ंग से कराया जाए।इसके अलावा व्यापर मंडल के अन्य सदस्यों ने भी
अपने सुझाव साझा किये।श्री वर्मा ने होली पर्व को देखते हुए सैकड़ों
व्यापारियों की सहमत से मासिक बंदी के दिन अपनी-अपनी प्रतिष्ठान खोलने का
आदेश दिया।ज्ञात हो कि त्रिलोचन बाजार में व्यापारियों की सहमत से बाजार हर
महीने की अंतिम तारीख को बन्द रहती है।इस अवसर पर डाॅ॰ रमेश चन्द
यादव,गनेश चौहान,दीपक अग्रहरी,लक्ष्मी नारायन राजभर,रितेश सिंह,राजन
अग्रहरी,संगम जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

