श्रीश्री ठाकुर का जन्मोत्सव रविवार को
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_213.html
जौनपुर। विगत वर्षो की भांति युग पुरूषोत्तम ठाकुर अनुकूल चन्द का 130 जन्मोत्सव सत्संग बिहार कमला नगर हुसैनाबाद के परिसर में 11 फरवरी दिन रविवार को भव्यता के साथ विभिन्न आयोजनों के साथ सपंन्न किया जायेगा। प्रातः चार बजे वेद मांगलिकी, शहनाई वादन, प्रार्थना एवं विभिन्न धर्मग्रन्थ पाठ के बाद पूर्वान्ह नौ बजे शोभा यात्रा निकाली जायेगी। जो उत्सव स्थल से प्रारंभ होकर कलेक्ट्रेट तिराहा होते हुए ओलन्दगंज, शाहीपुल, चहारसू से सदभावना पुल होते हुए उत्सव स्थल पर 11 बजे पहुंचेगी। धर्म सभा पूर्वान्ह साढ़े 11 बजे से शुरू होकर दो बजे तक चलेगी। जिसमें विभिन्न विद्वान वक्ता श्रीश्री ठाकुर जी के दिव्य जीवनधारा पर प्रकाश डालेगें।

