होली का हुड़दंग शुरू, खरीददारों सेे पटा बाजार

जौनपुर। जिलेभर में होली की हुड़दंग शुरू हो गई है। जहां भी चार हम उम्र मिल जा रहे हैं वहां होली की मस्ती शुरू हो जा रही है। जुमा के दिन होली का त्योहार होने से जिला प्रशासन भी टेंशन में है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अतिरिक्त चैकसी बरतने के निर्देश दिए गए। घरों में पकवान बनाने की तैयारी चल रही है, मुहल्लों में लगी होली में लकड़ियां भी डाली जा रही हैं। बच्चे रंग और पिचकारी के लिए मचल रहे हैं। हर किसी पर होली का रंग चढ़ा हुआ है। होली के पर्व को दो दिन शेष है। शहर के बाजार पूरी तरह रंग-गुलाल और आकर्षक पिचकारियों से भरे हुए हैं। त्योहार को लेकर उमंग और उत्साह हर तरफ देखा जाता सकता है। रंगों के पर्व को लेकर बाजार रंग व गुलाल से सज गया है। शहर के ओलन्दगंज, चहारसू , कोतवाली चैराहा, सुतहट्टी सहित सभी प्रमुख बाजारों पर दुकानें रंग, गुलाल व पिचकारियों से सजी हुई है। रंग उत्सव के लिए इस बार बाजार में काफी कुछ नया है। बच्चों की पसंद को देखते हुए नए डिजाइन के मुखौटे और बालों के रंग-बिरंगे बिग उपलब्ध है। बच्चों के लिए आकर्षक पिचकारियां बाजार में लाई गई है। छोटे बच्चों के लिए छोटा भीम, डोरीमोन, बैनटेन, मोटू-पतलू, शिवा आदि की पिचकारियां आकर्षण बनी हुई है। बाजार में 10 से लेकर 500 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध है। कार्टून और सीरियल के पात्रों वाली पिचकारियों के साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी भी बाजार में उपलब्ध है। यह रंग छोड़ने के साथ म्यूजिक भी सुनाएगी। गुब्बारे में रंगीन पानी भरने वाली पिचकारी भी बाजार में है। किशोर और युवक बड़े साइज की पिचकारियों खरीद रहे हैं। पिचकारियों के अलावा रंग के स्प्रे भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। लोग अपनी पसंद के रंग-गुलाल और पिचकारी खरीद रहे हैं। युवा और बच्चे इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।

Related

news 6965548868673465142

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item