डीएम का तेवर तलख ,ग्राम प्रधान को लगायी कड़ी फटकार, दो अधिकारियों को किया निलंबित
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_232.html
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द बलप्पा बंगारी ने आज बदलापुर तहसील के पहेतियापुर गांव में हुए विकास कार्यो और शौचालय निर्माण की जमीनी हकीकत जानने के लिए गांव पहुंचे। भौतिक सत्यापन में निर्माण कार्य भारी गड़बडी के साथ साथ लाभार्थियों से अवैध वसूली का मामला सामाने आने के बाद डीएम के तेवर तलख हो गये उन्होने ग्राम प्रधान को कड़ी फटकार लगाते हुए लाभार्थियों का पैसा वापस कराया। इस मामले में तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी और एडीएओ पंचायत को निलम्बित करने का निर्देश दिया। डीएम का तेवर देखकर मौके पर मौजूद अधिकारियों को पसीने छुटने लगा।

