लूट की मोबाइल के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

  जलालपुर (जौनपुर) स्थानीय थाना क्षेत्र के राजेपुर पुल के समीप 17 फरवरी को मोबाइल लूट के दो बदमाशों को मंगलवार के दिन पुलिस ने सरकोनी तिराहे से गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं मे चालान न्यायालय भेज दिया । बताते है कि 17 फरवरी रात्रि आठ बजे थाना क्षेत्र के राजेपुर पुल के समीप  बाइक सवार दो बदमाशो ने फौजदार पुत्र चुन्नीलाल की मोबाइल छीनकर फरार हो गये थे। जिसकी सूचना पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने पर दे दी गई थी ।पुलिस मामले को संज्ञान मे लेकर जांच पड़ताल मे जुटी हुई थी कि तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मोबाइल लूटने वाले बदमाश कहीं भागने के फिराक मे है और सरकोनी बाजार के तिराहे पर खड़े है। सूचना मिलते ही यस आई संतराम यादव कांस्टेबल प्रदुम्म कुमार मिश्रा भरत लाल नसरुद्दीन खान के साथ मौके पर पहुचकर चंदन यादव पुत्र शेखर यादव निवासी रायपुर तथा विपिन यादव पुत्र राजेंद्र यादव निवासी मोहिद्दीन पुर थाना जफराबाद को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट की एक अदद मोबाइल सहित इनके पास से घटना मे प्रयुक्त तीन मोबाइल के अलावा एक बाइक पुलिस ने बरामद कर धारा 392 व411 आई पी सी के तहत चालान न्यायालय भेज दिया ।

Related

news 1498238084392690215

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item