कृषकों का दल किसान मेले के लिए रवाना

जौनपुर : किसानों की आमदनी दूनी करने के लिए सरकार द्वारा विशेष पहल की जा रही है। किसानों को लाभकारी खेती से जागरूक करने के लिए भारत सरकार द्वारा उत्तर भारतीय क्षेत्रीय कृषि मेले का तीन दिवसीय आयोजन वाराणसी जिले के लालपुर चाँदमारी में प्रतिभाग करने के लिए जिले से पहले दिन चार सौ किसानों का दल भेजा गया है। जहाँ कम लागत में अधिक उत्पादन वाली तकनीकीयो से उन्हें जागरूक कर प्रशिक्षित किया जाएगा।
शुक्रवार को सुबह से ही जिले के किसान भारी संख्या में मेले में जाने के लिए जुटाना शुरू कर दिए थे। उन्हें जाने के लिये कृषि विभाग द्वारा बसों की ब्यवस्था की गई थी। सुबह सात बजे उप परियोजना निदेशक आत्मा रमेश चंद्र यादव ने हरी झण्डी दिखाकर किसानों को रवाना किया। इस मौके पर संजय श्रीवास्तव, शरद पटेल , स्वामीनाथ मिस्र , राकेश मौर्य , ओंकार सिंह, रामजीत सरोज, मुनीम सोनकर, कमला सिंह, दीपक रानी, संध्या सिंह सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Related

news 2424715941038467824

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item