आजमगढ़ का व्यापारी ने लगाया लूट का आरोप ,पुलिस की जांच में मामला संदिग्ध
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_626.html
जौनपुर। आजमगढ़ जिले के एक व्यापारी ने दिन दहाड़े अपने आप को लूटे जाने का आरोप लगाया है। पुलिस व्यापारी और आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। पीड़ित के अनुसार वह आज दोपहर एक बजे जौनपुर में मार्केटिंग करने के लिए आ रहा था रास्ते उससे एक युवक ने लिफ्ट मांगा मैने उसे अपनी बाईक पर बैठा लिया। वह युवक मुझे बहलाकर सूरज घाट ले जाकर मेरा एक लाख रूपये लूट लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। पुलिस के अनुसार लूट नही बल्की उसका कपड़ा उतरवाकर अश्लील वीडियों बनाये जाने का मामला है।
आजमगढ़ जिले के बरदह बाजार में मिठाई की दुकान चला रहा व्यापारी सुनील मोदनवाल का कहना है की बरदाह बाजार से वह जौनपुर सामान खरीदने आया था।तभी पचहटिया स्थित आजमगढ़ हाईवे पर एक व्यक्ति ने लिफ्ट माँगी।जिसे वह सिर्फ चेहरे से पहचानता था।वह व्यक्ति उसे सूरजघाट क्षेत्र के एक मकान में ले गया।जहाँ कमरे में एक लड़की औऱ दो व्यक्ति औऱ थे।भुक्तभोगी के अनुसार उसे मारपीट कर निर्वस्त्र कर दिये औऱ जेब में खरीददारी करने के लिये रखा एक लाख रुपया लूट कर भाग गये।भुक्तभोगी ने चौकिया पुलिस को घटना की जानकारी दी ।मौके पर पहुँची पुलिस वादी तथा आरोपी दोनों को पकड़ कर चौकी पर ले गई ।जहाँ कड़ाई से पुछताछ होती रही।अन्य आरोपियों की तलाश में चौकिया चौकी प्रभारी पचहटिया तिराहा,घन्नेपुर चौराहा,विशेषरपुर आदि क्षेत्रों में दबीस देते रहे। एसओ लाइन बाजार मिथिलेश मिश्र ने बताया की लूट की घटना झूठ हैं।आशनाई का मामला है।कमरे भुक्तभोगी के कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाया जा रहा था।भुक्तभोगी तथा आरोपी दोनों एक दूसरे को जानते हैं।जाँच चल रही हैं।दोनों को बैठाया गया हैं कड़ाई से पुछताछ की जा रही हैं।