अभाविप का आरोप- प्राचार्य ने दी जानमाल की धमकी
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_371.html
जौनपुर।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मांग पत्र को टीडी कालेज के प्राचार्य ने
लेने से इनकार कर दिया। यह आरोप लगाते हुये परिषद ने बताया कि कार्यकर्ता
अनियमितताओं से सम्बन्धित मांग पत्र प्राचार्य विनोद सिंह को सौंपा चाहे
लेकिन आरोप है कि उन्होंने लेने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, तानाशाही
रवैया अपनाते हुये जानमाल की धमकी भी दिये। इस बाबत की जानकारी टीडी कालेज
इकाई के अध्यक्ष उद्देश्य सिंह सहित विभाग संयोजक विकास ओझा, कौतुक
उपाध्याय, सिद्धार्थ, ओम पाण्डेय, प्रशांत मिश्र, दिपेश सिंह, सुशील नागर,
सूर्य प्रकाश, रोशन यादव, अभिषेक चौबे ने दी है।

