शादी करने जा रहा बलात्कार का आरोपी, पीड़िता ने लगायी गुहार
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_801.html
जौनपुर।
बलात्कार का मुकदमा दर्ज होने एवं पीड़िता का बयान होने के बावजूद भी पुलिस
आरोपी के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। इसको लेकर जहां पीड़िता
परेशान है, वहीं आरोपी एक और लड़की का जीवन बर्बाद करने के लिये शादी कर रहा
है। यह मामला सरपतहां थाना क्षेत्र का है जहां के अतरडीहा गुड़बड़ी बाजार
निवासी विनोद कुमार पुत्र चन्द्रदेव पर आरोप है कि उसने रूपा पुत्री राघव
सरन निवासी ग्राम मोहरई बरियावन थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर को शादी का
झांसा देकर कई दिन बलात्कार किया। पीड़िता के अनुसार बीते 4 फरवरी को
सरपतहां थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ जिसके बाद मेडिकल होने के
बाद पुलिस ने धारा 376, 420 के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही बीते
16 फरवरी को धारा 164 के तहत बयान भी हो गया लेकिन अभी तक आरोपी की
गिरफ्तारी नहीं हो रही है। वहीं चर्चा है कि आरोपी देवरिया जनपद के एके
कुशवाहा की पुत्री से विवाह करने जा रहा है।
