अवकाश ग्रहण के बाद बढ़ जाता है सामाजिक व पारिवारिक दायित्व: एलबी सिंह

 एआरटीओ, एडीआईओ, वरिष्ठ लिपिक की विदाई सम्पन्न 
जौनपुर।  गुरुवार देर सायं नगर के एक होटल में परिवहन एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव के संयोजन में एआरटीओ अनिल राय, एडीआईओ के.के. त्रिपाठी, वरिष्ठ लिपिक मिलन राय की विदाई सम्पन्न हुई। इस मौके पर विभिन्न कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष/मंत्री एवं पद्ाधिकारी और विभिन्न समाज सेवी संस्थाओं के लोगों ने तीनों सेवानिवृत अधिकारियों को स्मृतिचिन्ह, अंगवस्त्रम, उपहार देकर माल्र्यापणकर विदाई दिया। इस एतिहासिक विदाई समारोह के अवसर पर सेवानिवृत हुए लोगो की आंखे नम हो गयी। 
  एआरटीओ इलाहाबाद एलबी सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा से अवकाश प्राप्त करने का मतलब अवकाश लेना है न कि जिन्दगी से उन्होंने कहा कि आप सबका दायित्व सामाजिक पारिवारिक व नौतिक रुप से बढ़ गया है। एआरटीओ चंदौली डा. दिलीप गुप्ता ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में अधिकारी द्वय एवं कर्मचारी के कार्यो की सरलता, सहजता, कर्मठता, ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रंशासा की साथ ही दीर्घआयु एवं प्रसंन्न रहने की कामना किया। माल/बिक्री कर अधिकारी मानवेन्द्र सिंह, एआरएम रोडवेज केसरी नन्दन चैधरी ने विदा हो रहे अधिकारियों की कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक सीबी सिंह, मंत्री चन्द्रशेखर सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद सिंह, ई. केडी यादव, लालमण्डी सिंह, हीरालाल आजाद, राजबली यादव, अश्वनी जायसवाल, कंचन सिंह, मुन्नीलाल, विनोद मौर्या, सीमा सिंह, स्वास्थ्य विभाग के सन्तोष कुमार श्रीवास्तव, अजय सिंह, रामकेश यादव, विकास सिंह, दिनेश श्रीवास्तव, सुरेश अस्थाना, सुमुन श्रीवास्तव, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय चैधरी, महामंत्री शिव कुमार यादव, संरक्षक पारसनाथ यादव, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, आंगनबाडी संघ की अध्यक्ष सरिता सिंह, जेब्रा के अध्यक्ष संजय सेठ, जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष विशाल गुप्ता, रोटरी क्लब के अध्यक्ष, लायंस क्लब के अध्यक्ष रामकुमार, रिर्जनल मो. मुस्तफा, रामकुमार वर्मा, रवि कुमार जायसवाल, सुधीर अस्थाना, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय यादव, अजीत यादव,  शत्रुघन मौर्य, 52वीर मंदिर के अध्यक्ष अमित तिवारी, लाइसेंस विभाग परिवहन जफर शाकी, सतीश तिवारी, परिवहन विभाग के जय सिंह, अकील अहमद, राजन, दिनेश मधुकर, रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष सहित सैकडो लोगो ने माल्र्यापण कर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एआरटीओ सौरभ कुमार ने सेवानिवृत हो रहे तीनों लोगो के बारे में विस्तार से बताया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने समस्त आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सभाजीत द्विवेदी ’प्रखर’ ने किया। 

Related

news 149926086894105121

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item