पुलिसकर्मियों ने किया फ्लैग मार्च

 जौनपुर। होली के त्यौहार को लेकर बुधवार को पुलिस ने बाजारों में फ्लैग मार्च किया व लोगों से शांतिपूर्ण ढंग से होली पर्व को मनाने की अपील किया।
थानाध्यक्ष रामपुर पंकज पांडेय के नेतृत्व में 50 की संख्या में पुलिसकर्मियों ने थाना क्षेत्र के कई कस्बों में मोटरसाइकिल से मार्च किया। थानाध्यक्ष रामपुर व जमालापुर चौकी इंचार्ज लगभग 50 की संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ थाना क्षेत्र के रामपुर, संजय नगर, जमालापुर, गोपालापुर सहित अन्य बाजारों में होली के त्यौहार को लेकर बाइक से मार्च किया। जगह-जगह कस्बों में लोगों से आवाह्न किया कि यदि कहीं भी किसी भी व्यक्ति द्वारा असामाजिक हरकत की जाती है तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं जिससे उसके विरुद्ध कार्रवाई हो सके। सभी शांतिपूर्ण ढंग से व भाईचारे की भावना से होली जैसे पावन त्यौहार को मनाएं।

Related

news 9130395680880343760

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item