तिलकधारी सिंह ने जनपद को बेशकीमती सौगात दी है : यशपाल सिंह

जौनपुर। तिलकधारी महाविद्यालय का संस्थापक दिवस समारोह बुधवार को बलरामपुर हाल में आयोजित किया गया। सबसे पहले अतिथियों ने परिसर स्थित संस्थापक तिलकधारी सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन किया। मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी यशपाल सिंह ने कहा कि मात्र 44 वर्ष की उम्र में ठाकुर तिलकधारी सिंह ने जनपद को बेशकीमती सौगात दे दी।
उन्होंने कहा कि व्यवहार, विचार, ज्ञान और दक्षता व्यक्ति को महान बना सकती है। यह सारे गुण संस्थापक में थे। मैं भी इस महाविद्यालय का वर्ष 1967 में विद्यार्थी रहा हूं। यहां के छात्र पूरे देश में नाम रोशन कर रहे हैं। अध्यक्षता कर रहे महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कहा कि यह महाविद्यालय भगवान राम जैसे आदर्श मानव जीवन मूल्यों पर संचालित हो रहा है। ठाकुर तिलकधारी सिंह अपने सुकृत्यों से पहचाने जा रहे हैं। समाज के प्रेरणा स्त्रोत हैं। विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डा. कीर्ति सिंह ने कहा कि जनपद आज उनका शुक्रगुजार है, क्योंकि आज उनके कार्य से हर कोई लाभांवित हो रहा है। इस दौरान आरपी ओझा, डा. राधेश्याम सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कर्मचारी अंबिका सिंह , इंद्रसेन सिंह समेत 5 लोगों को सम्मानित किया गया। इसके बाद प्रबंधक अशोक सिंह , प्राचार्य डा. विनोद सिंह , दुष्यंत सिंह , श्रीप्रकाश सिंह आदि ने अतिथियों का माल्यर्पण कर स्वागत किया। पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह , राजेश सिंह , वीरेंद्र सिंह , डा. सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, ईश्वरदेव सिंह , डा. विजय सिंह , डा. समरबहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन डा. महेंद्र कुमार त्रिपाठी व आभर दुष्यंत सिंह ने जताया।

Related

news 2440660029786552497

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item