तीन एपीओ समेत पांच कर्मियों पर गिरी गाज

 जौनपुर।  उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने तीन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी समेत पांच कर्मचारियों का एक दिन का मानदेय रोकने का आदेश दिया। यह कार्रवाई बुधवार को विकास भवन में बुलाई गई बैठक में न आने पर की गई।
एक दिन पूर्व लखनऊ में हुई बैठक की जानकारी देने के लिए उपायुक्त मनरेगा ने बैठक बुलाई थी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी डोभी रोहित मिश्रा, बदलापुर मनीष सिंह  और रामनगर के एपीओ अशोक मौर्य तथा कंप्यूटर आपरेटर महराजगंज विकास और रामपुर के कंप्यूटर आपरेटर शैलेंद्र कुशवाहा अनुपस्थित थे। इसके चलते इनका एक दिन का मानदेय रोकने व बैठक में न आने का स्पष्टीकरण मांगा गया। बैठक में आंनगबाड़ी केंद्रों की प्रगति की समीक्षा की गई, जिसमें 200 में 70 भवनों के अधूरे होने पर उन्हें 20 मार्च तक हर हाल में पूर्ण कराने को कहा गया। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत लाभार्थियों के 90 दिन मानक दिवस का भुगतान करने का निर्देश दिया गया।

Related

news 913891702042533219

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item