बच्चो ने उकेर दिया राज्यों की कला व संस्कृति

जौनपुर। नौपेड़वा बाजार स्थित राजाराम मेमोरियल पब्लिक स्कूल का शुक्रवार को स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें विज्ञान व कला प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। बच्चों ने विज्ञान व नवीनतम तकनीक से जुड़े मुद्दों पर क्रियाशील माडल व झांकिया प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोह लिया। सुंदर कांड का सस्वर पाठ व आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया।
कक्षा 8 के छात्रों के एक ग्रुप ने देश के नक्शे पर उंकेरे गए राज्यों की कला व संस्कृति का थ्री डी माडल आकर्षण का केंद्र रहा। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण, स्वच्छता से संबंधित माडल भी काफी सराहे गए। डिजनी व‌र्ल्ड, सोलर सिस्टम, स्मार्ट सिटी, जेसीबी, वाटर हार्वे¨स्टग, वाटर साइकिल, कंम्यूटर म्यूजियम, बायोगैस, पांचन तंत्र, ताजमहल, क्रिसमस, बैलून डेकोरेशन, सेव अर्थ, स्कूल की बि¨ल्डग, नौ देवियों की झांकी आदि के माध्यम से बच्चों ने अपनी वैज्ञानिक सोच तथा रचनात्मक क्षमता को दर्शाया। अभिभावकों व क्षेत्र के सभ्रांत लोगों ने प्रदर्शनी को देखने के बाद छात्रों को सराहा और उनका उत्साह वर्धन किया। प्रबंधक प्रमोद जायसवाल व डायरेक्टर पारुल जायसवाल ने सभी का स्वागत किया। प्रधानाचार्य आशुतोष शर्मा ने आभार जताया। अरुण मौर्या, श्रीराम गुप्ता, सुनील यादव, अजय यादव, रोहित यादव, सत्यम तिवारी, जेएन यादव, जेएन चौहान आदि मौजूद रहे।

Related

news 2433900866611046804

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item