चार भैस खोल ले गये चोर
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_605.html
जौनपुर । लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आराजी भगवतीपुर गांव में बीती रात चोर मडई में बंधी चार भैस खोले गये। बताते हैं कि महेंद्र पाल के घर से थोड़ी दूर पर मंड़हे में भैंस बंधी हुई थी और चोरें ने मौका देख कर चारों भैंस को खोलकर उठा ले गये। बुधवार को जब सुबह मवेशी स्वामी भैंस को मड़हे से निकालने गया तो वहां देखा कि एक भी भैंस नहीं थी । इस बात की जानकारी चैकिया पुलिस चैकी पर दी गई । मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करना शुरु कर दिया। वहीं लोगों का कहना है कि लगभग डेढ़ लाख रुपए का नुकसान हुआ। लोगों का कहना है कि पुलिस रात में गस्त के बजाय किसी सुरक्षित स्थान पर रात में अपना आराम करती है । कहीं भी क्षेत्र में एक बार नहीं पुलिस की गाड़ी दिखाई देती न ही हूटर की आवाज सुनायी देती । इस बात को लेकर क्षेत्र के लोगों में पुलिस के प्रति खासा रोष देखा जा रहा है।

