भटक रहे बंगाल के एक युवक को मिला भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा का सहारा

जौनपुर। मुंबई के रास्ते जौनपुर पहुंचकर भटक रहे बंगाल के एक युवक को भ्रष्टाचार संघर्ष मोर्चा ने उसे वापस उसके घर भेजवाने की कवायद शुरू कर दिया है। यह युवक बंगला बोल रहा था वह अपनी भाषा में अपना गांव का पता बता रहा था जिसके कारण उसकी भाषा समझने में लोगो को दिक्कत आ रही थी।
बंगाल के पिग्ला जिले के जुलचैक गांव का निवासी असीम डिंडा नामक एक युवक करीब 15 दिन पूर्व अपने गांव के ही एक युवक के बहकावे में आकर घर छोड़कर मुंबई भाग गया। मुंबई पहुंचते ही उसका दोस्त असीम का मोबाईल लेकर भाग गया। जिसके कारण वह इधर उधर भटकते हुए जौनपुर आने ट्रेन में सवार हो गया। वह यहां उतकर पिछले तीन दिनो से भटक रहा था। आज सुबह इस युवक पर नजर भ्रष्टाचार संघर्ष मोर्चा से जुड़े कुछ युवाओ की पड़ गयी। युवाओ ने उससे पुछताछ किया तो उसने अपनी सारी आप बीती बताया। सदस्यो ने तुरन्त जिला अध्यक्ष विराज ठाकुर के पास उसे लेकर पहुंच गये। विराज तुरन्त इसकी जानकारी एसपी के के चौधरी को दिया। एसपी ने लाईनबाजार थानाध्यक्ष को युवक को सुपुर्द करा दिया। थानाध्यक्ष ने उस युवक बाल कल्याण समिति को दिया। इससे पूर्व भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा ने युवक को कोलकाता तक जाने के लिए किराया खाने पीने का समान मुहैया कराया। बाल कल्याण समिति के लोगो ने लिखा पढ़ी करने के बाद उसके परिवार वालो को बुलाया है। इस पुनीत कार्य करने वालो में भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष विराज ठाकुर, भीम सिंह ,अभय सिंह, सूरज मौर्या ,बादल यादव, शिवम सिंह, सौरभ सिंह और अनुज सिंह शामिल रहे।

Related

news 3659921846742691298

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item