छात्राओं के साथ खेली गयी फूलों की होली
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_757.html
जौनपुर।
जेसीआई शाहगंज शक्ति की सदस्यों ने बुधवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय
विद्यालय की छात्राओं के साथ फूलों और प्राकृतिक रंगों की होली खेली। इस
दौरान छात्राओं को रंग-गुलाल, पापड़ व गुझिया वितरित की गयी। अध्यक्ष डा.
रूचि मिश्रा ने बताया कि विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सभी
छात्राओं और अध्यापिकाओं के साथ प्राकृतिक रंगों एवं गुलाल से होली खेली
गयी। छात्राओं को कृत्रिम रंगों से होने वाले नुकसान के बारे में बताते
हुये उन्हें जागरूक किया गया। छात्राओं को हानिकारक रंगों के इस्तेमाल से
बचने की सलाह देते हुये होली के दौरान किसी को असुविधा न हो, इस बात का
ध्यान रखने की शपथ दिलायी गयी। इस अवसर पर सचिव डा. अनामिका मिश्रा,
वार्डेन एकता नीलम, अंजू मिश्रा, अल्पना सिंह, चन्दा यादव सहित तमाम लोग
उपस्थित रहे।

