आलमारी तोड़कर 12 लाख की चोरी

जौनपुर। जिले के मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कृपाशंकर मोहल्ले में एक मकान में छत पर चढ़कर चोरों ने आलमारी तोड़कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया।  घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो उनके होश उड़ गये। बताते हैं कि  अमित कुमार सिंह के मकान में मंगलवार की रात घर के पीछे से छत पर चढ़कर चोर  छत के दरवाजे को तोड़कर घर में घुस गये। दूसरे कमरे में सो रहे गृहस्वामी के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया तथा दूसरे कमरे रखी दोनों अलमारी तोड़कर उसमें रखे चार लाख कैश सहित आठ लाख के आभूषण लेकर छत से साड़ी के सहारे फरार हो गये। भुक्तभोगी के अनुसार जिस वक्त घटना हुई उस वक्त चचेरी बहन स्वेता सहित उनके चार और आठ साल के बेटे भी सो रहे थे। घटना के समय चचेरी बहन की आंख खुल गई थी। चोरों ने उससे आलमारी की चाभी मांगी और जब आलमारी की चाभी के जानकारी न होने बात कहा तो उन्होने हाथ पैर, मुंह बांध कर आंतकित कर घटना को अंजाम दिया। गृहस्वामी  ने बताया कि 10 मार्च को घर में विवाह होने की वजह से सारी तैयारी की गई थी। घटना की जानकारी होते ही तुरंत 100 नंबर पर फोन कर दिया गया। बुधवार सुबह डॉग स्क्वायड, फोरेंसिक टीम में मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। घटना के बाबत कोतवाल सिद्धार्थ मिश्र ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

Related

news 8675347638497572957

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item