खप रही करोड़ों की गैर प्रान्त वाली शराब

जौनपुर। शराब की तस्करी रोकने की प्रशासन की सारी पहल बेकार साबित हो रही है। होली में इसकी खपत को दूसरे प्रान्तों की शराब से करायी जा रही हैं। हालांकि पुलिस भी इनके राह में रोड़ा बन रही है, लेकिन सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गैर प्रांतों की शराब की तस्करी होली को देखते हुए काफी तेज हो गई है। तस्कर  शराब की खेप ले जाने में सफल हो जा रहे हैं। अवैध शराब की बिक्रीे रोकना पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। करोड़ों की शराब जिले में आ रही है। आबकारी विभाग की सुस्ती  शराब माफियाओं का मनोबल बढ़ा रही है। अभी तक जनपद में अवैध शराब ही सिरदर्द थी, लेकिन अब तो सबसे अधिक समस्या गैर प्रांत से आने वाली अंग्रेजी शराब की है।  अब शराब की खेप सुनसान बाग या खाली गोदाम में उतार देते हैं। वहां से लग्जरी वाहनों से ठिकाने तक पहुंचा देते हैं। पुलिस के पता लगने से पूर्व यह सारा खेल खत्म हो जाता है। इस प्रकार पुलिस को झांसा देकर वह अपने कारोबार को करने में कामयाब हो जा रहे हैं। जानकारों की मानें तो   अवैध कारोबार बिना पुलिस की मिलीभगत के नहीं हो सकता है। शराब तस्कर अपनी खेप लाने के लिए हर बार तरीका बदलते हैं। शराब की खेप को वे बड़े वाहनों से जनपद की सीमा तक लाकर स्टोर कर देते हैं। इसके बाद लग्जरी वाहनों से ले आया जाता हैं। 

Related

news 2645171083294412842

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item