नीलगाय से टकराकर पिता–पुत्र घायल
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_808.html
गौराबादशाहपुर
(जौनपुर) गुरूवार की रात लगभग 10 बजे कस्बा निवासी
पिता–पुत्र जौनपुर से वापस आते समय सडक पर आचानक आ गयी नील गाय से टकराकर
घायल हो गये। गौराबादशाहपुर निवासी व्यवसाई इनायतुल्लाह अपने पुत्र नसीम
के साथ किसी कार्यवश जौनपुर गये थे। जहां से वापस आते समय चोरसण्ड गांव के
पास रात दस बजे अचानक सडक पर आ गयी नीलगाय से टकराकर बाईक सहित सडक पर गिर
पडे। दोनो को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल भिजवाया । जहां इनायतुल्लाह की
हालत गम्भीर बनी हुई है।

