पूर्वाचल विवि ने जीत लिया खिताब
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_899.html
जौनपुर। मेजबान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि की टीम ने
पूर्वी क्षेत्र अंतरविश्वविद्यालयीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता जीत ली है।
उसने रविवार को अपने अंतिम मुकाबले में दुर्ग विवि की टीम को 198 रन के
भारी अंतर से पराजित कर दिया। अंकों के आधार पर उसे सर्वजेता घोषित किया
गया। कोलकाता विश्वविद्यालय की टीम उप विजेता रही।
एकलव्य स्टेडियम में दुर्ग विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ के साथ लीग के अपने आखिरी मैच में मेजबान टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। बबिता मीना के धुंआधार शतक की बदौलत निर्धारित 40 ओवर में सात विकेट पर 302 रन का गगनचुंबी स्कोर खड़ा किया। बबिता मीना ने 10 चौके की मदद से 91 गेंद पर 109 रन बना शेफाली साहू ने 58, कौम्या तिवारी ने 36 और पूनम राय ने ताबड़तोड़ 27 गेंद पर 34 रन बनाए। दुर्ग विश्वविद्यालय की जे सुधा ने पांच ओवर में 32 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में खेलने उतरी दुर्ग विवि की खिलाड़ी पूर्वांचल विवि की गेंदबाजों की कहर बरपाती गेंदों के आगे ठहर नहीं सकीं। एक-एक रन के लिए तरस रही टीम 40 ओवर में 9 विकेट पर 104 रन ही बना सकी। इस तरह से पूर्वांचल विवि की टीम ने 198 रन के भारी अंतर से मैच जीत लिया। जे सुधा ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। शेफाली साहू ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए। चांदनी ने सबसे किफायती गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में सिर्फ सात रन देकर एक विकेट लिया। प्रतियोगिता का अंतिम मैच इंदिरा गांधी स्टेडियम में बिलासपुर विश्वविद्यालय, छत्तीसगढ़ एवं कोलकाता विश्वविद्यालय के बीच खेला गया। कोलकाता की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 186 रन बनाए। इन्द्रमणि राय ने सर्वाधिक 61 रन बनाए। बिलासपुर विवि की सृष्टि ने 42 रन देकर 4 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बिलासपुर की टीम कोलकाता की धारदार गेंदबाजी के आगे ठहर नहीं सकी। पूरी टीम 25.4 ओवर में महज 75 रन पर सिमट गई। 111 रन के अंतर से शानदार जीत दर्ज को कोलकाता विवि की टीम उपजेता रही। प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार वीर बहादुर ¨सह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की बबिता मीना को मिला। अम्पाय¨रग नारायण गुप्ता, हनुमान भारती, प्रदीप पटेल, राजेश पटेल ने की। स्कोरर पवनेश यादव, राहुल चौहान एवं नंद लाल यादव रहे। खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी एवं प्रो. बीबी तिवारी ने संयुक्त रूप से किया।