विवाह में युवक की पिटाई, वाहनों को किया क्षतिग्रस्त

 जौनपुर।  शाहगंज नगर में आजमगढ़ रोड स्थित एक मैरिज हाल में शनिवार की रात वैवाहिक समारोह के दौरान बिन बुलाए मेहमान के तौर पर पहुंचे युवक को चोर बताकर लोगों ने बुरी तरह से पीट दिया। इससे गुस्साए युवक के मोहल्ले के लोगों ने आयोजन स्थल पर पहुंच कर करीब एक दर्जन वाहनों को तोड़-फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की।
वैवाहिक कार्यक्रम में घराती और बराती पक्ष के लोग जुटे हुए थे। इसी दौरान वहां पहुंचे अपरिचित व्यक्ति को देखकर लोगों को संदेह हुआ। वे उससे पूछताछ करने लगे। न तो वह घरातीपक्ष का निकला न ही बराती पक्ष का। इस पर लोगों ने चोर-चोर कहते हुए उसकी पिटाई कर दी। उक्त व्यक्ति बगल के ही मोहल्ले का रहने वाला था। जब उसकी पिटाई की जानकारी मोहल्ले वालों को हुई तो वे जुटकर लान में पहुंच गए। गुस्साए मोहल्ले वालों ने घरातियों-बरातियों से कहासुनी हाथापाई के बाद मौके पर करीब एक दर्जन वाहनों के शीशे आदि तोड़ डाले और फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है।

Related

news 7212763368218263140

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item