दहेज रूपी दानव के चलते बाबुल के घर से नही विदा हो सकी बेटी

जौनपुर। दहेज के खातिर आज एक और दुल्हन सात फेरे लेने के बाद बाबुल के घर विदा नही हो सकी। यह अभागन दुल्हन है गौराबादशाहपुर इलाके की है। कल रात यहां बारात आयी द्वारचार हुआ जयमाला पड़ा रात में शादी की रस्म अदा करने के बाद दुल्हा दुल्हन ने अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मो तक एक साथ रहने की कस्मे खायी लेकिन सूबह खिचड़ी की रस्म पर दुल्हा कार की मांग को लेकर अड़ गया। दुल्हे की जिद्द देखकर दुल्हन ने ससुराल जाने से इंकार कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाजार के निवासी त्रिदेव सेठ की शादी गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर गांव के निवासी रामगोपाल सेठ की पुत्री से तय हुआ था। शादी की तय तारीख के अनुसार दस फरवरी दिन शनिवार की शाम त्रिदेव गांजेबाजे को साथ बारात लेकर पहुंचा। शादी की सारी रस्मे अदा की गयी। दुल्हन के पिता अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया। लेकिन सूबह दुल्हा त्रिदेव कार की मांग को लेकर अड़ गया। दुल्हे का तेवर देखकर दुल्हन भी आवेश में आकर ससुराल जाने के साफ इंकार कर दिया।

रविवार को कस्बे में हुई पंचायत के बाद भी कोई हल नही निकला और दूल्हे को बिना दुल्हन ही जाना पड़ा इस बात की क्षेत्र में खूब चर्चा है

Related

news 509340673555802164

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item