जौनपुर महोत्सव मनाने की जिम्मेदारी सपाईयों के कंधो पर !, भाजपाईयों में हड़कंप

जौनपुर। जिला प्रशासन जौनपुर महोत्सव 2018 बीआरपी इण्टर कालेज के मैदान में मनाने जा रहा है। सिटी मजिस्टेªट को इसकी जिम्मेदारी सौपी गयी है। इस महोत्सव में फिल्म अभिनेता रवि किशन लोक गीत गायिका मालिनी अवस्थी समेत कई सेलिब्रेटी को बुलाया जाये जाने पर सहमति बनी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने नगर के तमाम लोगो को जिम्मेदारियां दी है। जिन लोगो को यह जिम्मेदारी दी गयी है उसको लेकर भाजपा नेताओ में हड़कंप मच गया। भाजपा नेताओ का आरोप है कि प्रशासन सपा से जुड़े लोगो को कमान सौपकर हम लोगो की उपेक्षा किया है। इसकी जानकारी मिलते ही सांसद केपी सिंह डीएम से बात करके गठित की टीम को निरस्त कर नयी कमेटी बनाने की मांग किया है।
जिला प्रशासन 16 17 और 18 मार्च को जौनपुर महोत्सव मनाने का निर्णय लिया है। सिटी मजिस्टेªट इन्द्रभूषण वर्मा को इसका प्रभारी बनाया गया है। सिटी मजिस्टेªटे ने कई स्थानीय गणमान्य नागरिको को अपनी टीम में शामिल करते हुए अलग अलग जिम्मेदारियां दे दी है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार इस टीम में समाजवादी पार्टी से जुडे लोग शामिल किये गये है और कई ऐसे लोगो नाम है जिसका रिकार्ड पुलिस थानो में दर्ज है। हलांकि इस टीम की अभी कोई अधिकारिक घोषणा नही किया गया। 
यह खबर मिलते ही भाजपाईयों में हड़कंप मच गया है। उधर सांसद केपी सिंह को जानकारी मिलते ही उन्होने तुरन्त डीएम अरविन्द मलप्पा बंगारी से बात करके अपना विरोध दर्ज कराते हुए इस टीम को निरस्त करके पुनः नयी टीम गठित करने को कहा। खबर यह भी है कि इस कार्यक्रम में आने वाले खर्च के लिए डाक्टरो पर चंदा लगा दिया गया है। 

Related

featured 5299010128463722012

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item