जुमलेबाजो की सरकार बनकर रह गयी है मोदी सरकार: अशोक सिंह

जौनपुर। मोदी सरकार जुमलेबाजी की सरकार बनकर रह गयी है। जनता से किया हुआ वादा भूलकर केवल विदेश की सैर प्रधानमंत्री जी कर रहे है। अच्छे दिन लाने का सपना दिखाकर खुद प्रधानमंत्री तो बन गये लेकिन जनता त्राह त्राह कर रही है। यह बाते मुंबई के बसपा प्रभार अशोक सिंह ने कही ।
बसपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव के दरम्यान कहा था कि विदेशो में जमा काला धन हम वापस लायेगे। फूटी कौड़ी तो वापस नही ऊपर इनके राज में पूंजीपति देश की आम जनता का पैसा लूटकर विदेश भाग रहे है। उन्होने कहा था कि हर नागरिक के खाते में 15 लाख रूपये आयेगा लेकिन इसका उल्टा हो रहा है जो गाढ़ी कमाई जनता बैंक में जमा किया है उसमें भी बैंक कटौती कर रहा है। काला धन बहार निकालने के लिए पीएम ने नोटबंदी किया इसके बाद भी एक पैसा काला धन बाहर नही आया। उन्होने साफ कहा कि कालाधन तो भाजपा के सांसदो के पास ही है। बेरोजगार नौजवान किसान सभी परेशान है। जनता अब उनके झूठे वादे में आने वाली नही है।
यूपी सरकार के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि योगी सरकार में भी प्रदेश अपराध लगातार बढ़ रहा है। अधिकारी लूट खसोट में लिप्त है। कही भी वेगैर रिश्वत दिये काम नही हो रहा है। गांवो को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए केन्द्र सरकार शौचालय बनवा रही है लेकिन उसके बजट इतना कम है कि ठीक से शौचालय नही बन सकता।

Related

news 4973243920033991552

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item