सूचना विभाग के वाहन चालक की विदाई
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_989.html
जौनपुर । सूचना विभाग के वाहन चालक लल्लन यादव की सेवानिवृत्ति के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा एक विदाई समारोह आयोजित कर उन्हे माल्र्यापण एवं अंग वस्त्रंम, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सेवा निवृत्त राम सुभग चैहान, के.के. त्रिपाठी, लालबहादुर सोनकर एवं कंचन सिंह लेखाकार, निगार फात्मा वरिष्ठ सहायक, के.के.यादव संरक्षक, अवनीश यादव, सुमित सिंह, मुन्नीलाल, अतुल शुक्ला आदि कर्मचारियों ने लल्लन यादव के कार्यकाल की दौरान उनके द्वारा सम्पादित किये गये कार्य एवं उनकी लगन, मेहनत, दृढ़ इच्छा शक्ति के बारे में विस्तार से चर्चा किये तथा उनके अनुभवों को साझा किया। संचालन करते हुए गंगा प्रसाद चैबे ने भी श्री यादव के कार्यो की प्रंशसा करते हुए उनके कार्यो का अनुश्रवण करने पर बल दिया। श्री यादव ने कहा कि मेरे द्वारा वर्ष 1983 में इस जनपद में कार्यभार ग्रहण किया गया, अपनी मेहनत एवं लगन की बदोलत हमने 34 वर्ष से अधिक जिले में कार्य किया। इस अवसर पर पत्रकार समर बहादुर सिंह, रमेश यादव, मंगला तिवारी, संजय शुक्ला एवं डा. विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।

