चार पुलिसजनों की विदाई
https://www.shirazehind.com/2018/02/blog-post_102.html
जौनपुर। पुलिस लाइन में बुधवार को चार पुलिस जनों की सेवा निवृत्ति पर समारोह का आयोजन उन्हे विदाई दी गयी। रविन्द्र नाथ सिंह के साथ मुख्य आरक्षी रमेश राय, जगन्नाथ व अब्दुल कलाम आजाद पुलिस विभाग में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के पश्चात पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चैधरी ने उनके सुखमय, मंगलमय एंव दीर्घायु जीवन की शुभकामनायें दी तथा प्रशस्ति पत्र, शाल, छाता एवं पुस्तक देकर विदाई दी गयी। उक्त मौके पर कृपाशंकर कन्नौजिया प्रतिसार निरीक्षक, उपनिरीक्षक मनीष कुमार सिंह जनसम्पर्क अधिकारी तथा अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

