10 मार्च तक बन जाय आवास वरना होगी कर्यवाही : D.M
https://www.shirazehind.com/2018/03/10-dm.html
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की
अध्यक्षता में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में
सम्पन्न हुई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र ग्राम समृद्धि योजना,
मनरेगा, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, छात्रवृत्ति, पेंशन, विद्युतीकरण,
पोषण मिशन योजना, स्वास्थ्य मिशन योजना आदि योजनाओं की समीक्षा किया।
जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि अवशेष 357 सामूहिक
विवाह का कार्यक्रम 20 मार्च से पहले विकास खण्डों व नगर निकायों में
कराया जाए। सभी बीडीओ को निर्देशित किया कि 10 तारीख तक प्रधानमंत्री आवास
के अवशेष कार्यों को पूर्णकरा लें अन्यथा कार्यवाही की जायेगी। जिला पंचायत
राज अधिकारी को निर्देश दिया कि अवशेष हैण्डपम्पों का रिबोर 25 मार्च तक
करा ले। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों में लेखपाल व सचिवों की उपस्थिति
सुनिश्चित करायी जायेगी तथा इसका रोस्टर भी बनाया जायेगा। उन्होंने आॅनलाइन
जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण करने का
निर्देश अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने नगरीय निकाय में ओडीएफ की
समीक्षा किया तथा हर-हालत में लक्ष्य के सापेक्ष कार्य कराने का निर्देश
सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। जिलाधिकारी ने विभागवार मासिक प्रगति की
समीक्षा किया। जिन विभागों की प्रगति में कमी पायी गयी उन्हे हिदायत देते
हुए निर्देशित किया कि कार्य में तेजी लाये।
बैठक
में सीडीओ आलोक सिंह, डीएफओ एपी पाठक, सीएमओ डा. ओपी सिंह, सीआरओ रामआसरे
सिंह, पीडी पी.के.राय, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डीएसटीओ रामदरश यादव,
जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव, सीवीओ डा. विरेन्द्र सिंह,
जिला कृषि अधिकारी अमित कुमार चैबे, जिला पिछड़ा वर्ग सुरेश चन्द्र मौर्या,
ईओ नगर पालिका कृष्ण चन्द्र, बीएसए राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित सभी बीडीओे
एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी आदि उपस्थित रहें।

