सम्मलेन भाग लेने के लिए महिला प्रधानों का दल लखनऊ रवाना

जौनपुर।  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में आयोजित स्वच्छ शक्ति 2018 सम्मेलन में जिले से 55 महिलाओं का दल शामिल होगा। इसमें 51 महिला प्रधान शामिल हैं, जो बुधवार की शाम एक बस से रवाना भी हो गई हैं।
आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस बार लखनऊ में स्वच्छ शक्ति 2018 सम्मेलन का आयोजन किया गया है। अधिकारियों के मुताबिक इस सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे। इस दौरान ग्राम पंचायत में स्वच्छता को लेकर सबसे बढि़या कार्य कराने वाली महिला ग्राम प्रधानों को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए सूची भी प्रेषित की गई, जिसमें शासन से ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। शासन ने जिले भर से 51 महिला ग्राम प्रधानों को सम्मेलन का हिस्सा बनाने के लिए बुलाया है। इसके लिए सभी ब्लाकों से औसतन दो से तीन महिला प्रधानों का चयन किया गया है। इसके अलावा 4 स्वेच्छा से जाने वाली महिलाओं को भी दल में शामिल किया गया, जो दोपहर तक विकास भवन पहुंच गई। इन्हें बस से लखनऊ रवाना किया गया। अधिकारियों के मुताबिक इनमें कुछ महिलाओं को मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने का गौरव भी प्राप्त हो सकता है।

Related

news 139577462960899063

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item