पकड़ा गया 1500 लीटर शराब बनाने का केमिकल

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र अन्तर्गत सतहरिया औधोगिक क्षेत्र के निकट सरोखनपुर गाँव मे गुरुवार की रात टाटा मैजिक द्वारा इलाहाबाद से जौनपुर ले जाए जा रहे शराब बनाने के केमिकल को पुलिस ने पकड़ लिया । पुलिस सूत्रों के अनुसार मुखबिर द्वारा मुंगरा पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग इलाहाबाद से गुरुवार को टाटा मैजिक वाहन संख्या यूपी 70-ईटी 1798 से 6 ड्रमों में भरे हुए 1500 लीटर रेक्ट्राइफाइड स्प्रिट केमिकल को लेकर जौनपुर की तरफ जाने वाले है तो प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह व स्वाट टीम प्रभारी विश्वनाथ यादव , प्रभारी सर्विलान्स शशिचन्द्र , उपनिरीक्षक संजीव कुमार सतहरिया औधोगिक क्षेत्र अंतर्गत सरोखनपुर गाँव के निकट खड़े थे कि  मुखबिर के इशारे पर जौनपुर की तरफ जा रही उक्त टाटा मैजिक वाहन को रुकने का इशारा किया तो चालक मैजिक लेकर भागने लगा पुलिस टीम ने वाहन का पीछा कर पकड़ा तो उसमें 6 ड्राम लदे हुए थे । मैजिक सवार  हृदेश यादव पुत्र सूर्यबली निवासी पकड़ी थाना सरायख्वाजा तथा नासिर पुत्र मो0 हारून निवासी मधाईपुर थाना मांधाता , प्रतापगढ़ बताया । दोनों ने पुलिस को बताया कि यह रेक्ट्राइफाइड स्प्रिट केमिकल शराब बनाने के लिए प्रयोग में लाया जाता है । और इसे जौनपुर में सन्तोष यादव नामक व्यक्ति के पास पहुचाना था ।

Related

news 6165296963496626889

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item