सेवा कार्य में जनपद को 09 पुरस्कार

जौनपुर । संस्कार एंव सेवाकार्य की अग्रणी संस्था भारत विकास परिषद का प्रान्तीय अधिवेशन बीएचयू के महामना सभागार में सम्पन्न हुआ।जिसमें प्रान्त की सभी शाखाओं का वर्षपर्यन्त कार्यक्रमों की समीक्षा की गयी। जिसमें नगर की बाहर की शाखाओं में जौनपुर शाखा ने विभिन्न सेवाकार्य में सर्वाधिक 09 पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का गौरव बढ़ाया।  इसमें प्रान्तीय प्रकल्प प्रमुख नशामुक्ति विक्रम कुमार गुप्त के नेतृत्व में जिला व प्रान्त स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नशामुक्ति कार्यक्रम,सर्वश्रेष्ठ शाखा विस्तार,सर्वाधिक सदस्य उपस्थिति,श्रेष्ठ सचिव ,श्रेष्ठ महिला संयोजिका,श्रेष्ठ भारत को जानो प्रतियोगिता, श्रेष्ठ हिन्दी संस्कृत समूहगान प्रतियोगिता व रीजनल महिला समागम सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सर्वाधिक 09 पुरस्कार प्राप्त कर जनपद का सम्मान बढ़ाया। परिषद के अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक ने  कहा कि इस उपलब्धि में संस्था के सभी सदस्यों की एकजुटता व लगन है। पूर्व अध्यक्ष विक्रम कुमार गुप्त, सचिव अवधेश गिरि,महिला संयोजिका निशा गिरि,प्रकल्प प्रमुख संस्कार सत्येन्द्र अग्रहरि,कृष्णा पाठक,सविता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related

news 8343513887097539967

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item