मन्दिर के लिए निकली किशोरी गायब
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_148.html
जौनपुर। घर से मंदिर के लिए निकली किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गयी। काफी खोजबीन के बावजूद अभी तक उसका कही पता नहीं चल सका। परिजन अनहोनी की आशंका को लेकर भयभीत हैं। वह मानसिक रूप से बीमार बतायी जा रही है। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के करमदासपुर निवासी अच्युतानंद द्विवेदी ने बताया कि उनकी 14 वर्षीया पुत्री कुमारी अर्चना उर्फ गौरी गत दस मार्च को सुबह लगभग 11 बजे घर से मंदिर जाने के लिए निकली। घंटो देर बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजन घबरा गए और उसकी खोजबीन में निकल गए। कही पता न चलने पर चित-परिचित और रिस्तेदारों के घर भी पूछताछ की गयी लेकिन कही भी सुराग नहीं मिला। उसका रंग गोरा, लम्बा चेहरा, ऑंख कान नाक औसत दर्जे और लम्बाई चार फुट दो इंच है। वह काला सलवार ढीला-ढाला, सफेद टी शर्ट, गुलाबी जैकेट और लैगी पहनी हुई है। परिजन के मुताबिक वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थी। बाद में थकहार हर मामले की रिपोट थाने में दर्ज करा दी गयी है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए उसकी तलाश में लग गयी है। किशोरी मंदिर से किस परिस्थितियों में एकाएक गायब हो गयी है। यह रहस्य बना हुआ है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की अटकले लगायी जा रही है। अनहोनी की आशंका को लेकर घर के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

