मजिस्ट्रेट की निगरानी में हो मूल्यांकन : रमेश सिंह
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_120.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जनपद संयोजक सरोज कुमार सिंह के नेतृत्व में संघ के एक प्रतिनिधि मण्डल ने जिला प्रशासन को बोर्ड की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पारदर्शी तरीके से मजिस्ट्रेट की निगरानी में कराये जाने की मांग की। ज्ञापन में संयोजक ने बताया है कि जनपद में विगत वर्षो के मूल्यांकन को लेकर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लगत रहे है। बिना मानक पूरा करने वाले परीक्षकों द्वारा मूल्यांकन करा लिया जाता है। ऐन केन प्रकारेण मूल्यांकन केन्द्रों के प्रभारी कार्य संपन्न कराना चाहते है। जिससे परीक्षार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की संभावना प्रबल रहती है। उन्होने मांग किया कि प्रत्येक मूल्यांकन केन्द्र पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में उपयुक्त विषयाध्यापकों द्वारा मूल्यांकन पारदर्शी तरीके से कराया जाय। इस अवसर पर रमेश सिंह प्रान्तीय उपाध्यक्ष, नरसिंह बहादुर सिंह, सुधाकर सिंह, प्रमोद सिंह, डा0 गजाधर राय आदि मौजूद रहे।

