फाइलेरिया कार्यक्रम 19 से 21 मार्च तक
https://www.shirazehind.com/2018/03/19-21_17.html
जौनपुर । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. ओपी सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस कार्यक्रम 19 से 21 मार्च तक चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्तर्गत 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं को छोड़कर शेष समस्त जनपद वासियों को आयुवर्ग के अनुसार डीईसी एवं एल्बेंडाजाॅल दवा खिलाया जाना है। दवा खाली पेट नहीं खाना है। उन्होंने समस्त खण्ड शिक्षाधिकारियों, प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि वे प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में बच्चों को कार्यक्रम की जानकारी दें तथा दवा के सेवन हेतु प्रेरित करें।

