विवाहिता की पिटाई करने वालों पर नहीं हुई कार्यवाही
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_905.html
जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर गांव निवासी एक विवाहिता को ससुरालीजन मार पीट कर घायल कर दिये जिसका इलाज जिला अस्पातल में चल रहा है। इस बारे में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया लेकिन पुलिस ने एक सप्ताह बाद भी कार्यवाही नहीं किया। ज्ञात हो कि 24 वर्षीया स्वीटा चैहान पत्नी दीपक चैहान को उसके ससुराल वालों ने दहेज को लेकर बीते 10 मार्च को बुरी तरह से मार पीटकर घायल किया और पीड़िता के पिता लाल बहादुर चैहान निवासी हमजापुर थाना सरायख्वाजा ने ससुर राजेन्द्र चैहान सहित आधा दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी और विवाहिता का इलाज भी अभी चल रहा है लेकिन पुलिस नामजद लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं कर रही है।

