अचानक आयी आँधी से मुंगरा क्षेत्र में 20 घण्टे से बिद्युत आपूर्ति ठप

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर ) । शुक्रवार की शाम अचानक आयी धूल भरी भीषण आंधी मे जहां लोगो के टीन शेड व रिहायशी छप्पर उड़ गये वही उखड़े  पेड़ के बिद्युत तारो पर गिरने से तार टूट कर जमीन पर आ गिरे जिसके चलते शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे से बाधित हुई बिद्युत आपूर्ति दूसरे दिन शनिवार को भी बहाल नही हो सकी । बताते है कि 132 के वी ए उकनी बिद्युत केन्द्र से 33 / 11 मुंगराबादशाहपुर बिद्युत उप केन्द्र के बीच पेड़ की डालिया टूट कर तार पर गिरने से तार टूट कर जमीन पर आ गिरे और मुंगराबादशाहपुर बिद्युत उप केन्द्र से मुंगराबादशाहपुर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रो में गए बिद्युत तार पर मंडी समिति के निकट उखड़ा पेड़ बिद्युत तार पर गिर  गया । लोगो द्वारा पेड़ की टहनिया काट कर याता यात तो चालू करा दिया गया लेकिन टूटे बिद्युत तार सड़क पर ही पड़े रहे ।जिससे नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रो की बिद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही ।विद्युत विभाग के सहायक अभियन्ता संजय सरोज ने बताया की तारो की मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है । बिद्युत तारो को ठीक करने के बाद बिद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी ।

Related

news 7137108780371704026

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item