सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर लोक कल्याण मेले का हुआ आयोजन
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_371.html
जौनपुर। सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की
उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय पर लोक कल्याण मेले
का आयोजन कृषि परिसर में किया गया। सर्वप्रथम लाभार्थी सम्मेलन प्रातः 10
बजे से मां दुर्गा जी सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय सिद्दीकपुर के परिसर में
शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं यथा प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), स्वच्छ
भारत मिशन एवं कृषि विभाग की योजनाओं एवं अन्य योजनाओं से आच्छादित
लाभार्थियों/जन सामान्य को उ.प्र. सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों के
सम्बन्ध में सम्बोधित किया गया। जिसके क्रम में आज मुख्य अतिथि मा. प्रभारी
मंत्री महिला कल्याण परिवार कल्याण मातृ एवं शिशु कल्याण, पर्यटन उ.प्र.
प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सांसद जौनपुर के.पी. सिंह, विधायक जफराबाद डा. हरेन्द्र सिंह,
मड़ियाहॅू डाॅ.लीना तिवारी, केराकत दिनेश चैधरी, बदलापुर रमेश चन्द्र
मिश्रा, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी,
सीडीओ आलोक सिंह उपस्थित रहे।
मुख्य
अतिथि प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने सांसद व विधायकगणों के साथ आज मां
दुर्गा सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय सिद्दीकपुर परिसर में पहुंचकर
लाभार्थियों को सम्बोधन एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम किया। उन्होंने
अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में सरकार
की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए 31 मार्च से 2 अप्रैल तक लोक
कल्याण मेला एवं लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत
विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री आवास योजना, सौभाग्य
योजना, स्वच्छ शौचालय निर्माण योजना, किसान के कल्याण की विभिन्न योजनाएं
जैसे - ऋण माफी योजना, धन क्रय, गेहूं क्रय, गन्ना क्रय, सामूहिक विवाह
योजना, उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों का सम्मेलन तथा उनके अनुभव, किस
प्रकार से उत्तर प्रदेश सरकार की इन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए
हैं और उनके जीवन में किस प्रकार से सकारात्मक परिवर्तन आया है। उन्होंने
कहा कि एक साल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां में कृषि विभाग फसली ऋण मोचन योजना
अंतर्गत कुल 59845 कृषकों को लाभांवित किया गया, जिसके तहत 345.31 करोड़
रुपये का ऋण माफ किया गया। गेहूं खरीद वर्ष 2017-18 समर्थन मूल्य योजना के
अंतर्गत जनपद के किसानों से रिकॉर्ड 36191.95 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की
गई और किसानों का भुगतान शतप्रतिशत उनके खाते में किया गया जबकि वर्ष
2016-17 से 15 प्रतिशत अधिक खरीद की गयी। धान खरीद समर्थन का मूल्य योजना
अंतर्गत धान खरीद वर्ष 2017-18 में जनपद के किसानों से रिकॉर्ड 58039.26
मीट्रिक टन की खरीद की गई और उसका भुगतान शतप्रतिशत उनके खाते में किया गया
जबकि वर्ष 2016-17 से 25 प्रतिशत अधिक खरीद की गयी। गन्ना भुगतान जनपद में
3098 गन्ना किसानों को रूपया 1002.84 लाख का भुगतान किया गया। जनपद में
लोक निर्माण विभाग, मंडी परिषद, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं जिला पंचायत
द्वारा कुल 1912 सड़कों के 3143 कि.मी. को गड्ढा मुक्त किया है एवं 119.56
किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण 4441.16 लाख की लागत से कराया गया है इसके
अतिरिक्त प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अन्तर्गत 50.25 कि.मी. सड़क का
निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। 1326 हैण्डपम्पों को रिबोर कराया गया है।
पुलिस विभाग द्वारा गैंगस्टर एक्ट में 83 अभियुक्तों के विरुद्ध
अभियोग पंजीकृत करके कार्रवाई की गई। गुंडा एक्ट में 181 अभियुक्तों के
विरुद्ध गुंडा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई तथा शस्त्र अधिनियम में 200
व्यक्तियों के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई एवं 49
व्यक्तियों के विरुद्ध एन0डी0टी0एस0 के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी, आबकारी
अधिनियम के अन्तर्गत 285 अभियोग तथा 355 पर कार्यवाही की गयी। गोवध में 44
अभियोग, 434 जानवरों को मुक्त कराया गया तथा 127 को गिरफ्तार किया गया।
एण्टी भू-माफिया के अन्तर्गत 68 भू-माफिया चिन्हित कर कार्यवाही की गयी, 21
अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही तथा 2221 प्रकरणों का निस्तारण
कर 201.73 हेक्टेयर भूमि अतिक्रमण मुुक्त करायी गयी। जनपद जौनपुर में कुल
6175 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग, 4299 गिरफ्तारी, 610 हाजिर अदालत तथा
1198 का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने विद्युत विभाग
द्वारा सौभाग्य योजना में जनपद में कुल 62998 को लाभार्थियो को निःशुल्क
विद्युत कनेक्शन दिया है साथ ही साथ जिले में 23.50 घण्टे एवं तहसील स्तर
पर 19.55 घण्टे तथा ग्राम स्तर पर 17.50 घण्टे आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही
है इसके अलावा हमारी सरकार द्वारा सोलर सिस्टम पर भी विशेष बल दिया जा रहा
है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना में 746 मजरों का
विद्युतीकरण किया गया। ट्रांस्फार्मर प्रतिस्थापन में हमारी सरकार द्वारा
24 घण्टे के अन्तर्गत खराब ट्रांस्फार्मरों का प्रतिस्थापन किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना के अंतर्गत जनपद जौनपुर में
बेघर, कच्चे एवं टूटे-फूटे मकानों में रहने वाले कुल 20079 परिवारों को
पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) योजना
अंतर्गत 2017-18 मे 1628 लाभार्थियों का चयन किया गया है। स्वच्छ भारत मिशन
में 90963 शौचालय का निर्माण पूर्ण हो गया है एवं 342 ग्राम को ओ0डी0एफ0
करा दिया गया है मनरेगा योजना अंतर्गत वर्ष 2017-18 में 101610 जाब कार्ड
धारक परिवारों के 113425 सदस्यों को रोजगार प्राप्त हुआ इसके साथ 70 लाख
मानव दिवस सृजन में 42.94 लाख मानव दिवस का सृजन किया। बेसिक शिक्षा विभाग
द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत 429120 बच्चों का कक्षा 1 से 8 तक का
नामांकन किया गया तथा 429100 छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनिफार्म, जूता,
मोजा एवं बैग का वितरण किया गया। नगर विकास विभाग द्वारा अमृत एवं स्मार्ट
सिटी योजना अंतर्गत 16131 परिवारों को जल संयोजन का नल एवं पंडित दीनदयाल
उपाध्याय एवं जेसीस चैराहे 926.01 लाख की लागत से कराया जा रहा है कुल 3627
प्रकाश बिंदुओं को एल0ई0डी0 में परिवर्तित किया गया है। 130 वार्डों में
डोर-टू-डोर अपशिष्ट कनेक्शन किया जा रहा है माध्यमिक शिक्षा परिषद में पहली
बार सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगाकर नकल विहिन परीक्षा करायी गयी। इस अवसर पर
मा. प्रभारी मंत्री द्वारा कृषक ऋण मोचन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह
योजना, कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
जिलाध्यक्ष
सुशील उपाध्याय ने कहा कि सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर इस लाभार्थी
सम्मेलन एवं जागरुकता अभियान में सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी
योजनाओं से लोगों को अवगत कराया एवं विकास कार्या की चर्चा भी किया।
राज्यमंत्री नगर विकास, अभाव सहायता एवं पुनर्वास उ0प्र0 गिरीश चन्द्र
यादव ने कहा कि हमारी सरकार गरीबों के विकास कार्यो में लगी हुई है और
शिक्षा के क्षेत्र में एक नया बदलाव पर कार्यरत है। उन्होंने कहा कि हर
उच्च एवं प्राथमिक सरकारी स्कूलों में डेस्क बेंच की व्यवस्था के कार्य
प्रगति पर है।
विधायक
मड़ियाहॅू डाॅ.लीना तिवारी ने कहा कि पिछले 15 सालों से जिन मुद्दो पर
सिर्फ चर्चा की वह काम भाजपा सरकार सिर्फ एक साल में ही पूरा कर दिया।
विधायक केराकत दिनेश चैधरी ने सरकार द्वारा एक वर्ष में किये गये विकास कार्यो की विस्तार से जानकारी दिया।
विधायक
जफराबाद डा. हरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि इस सरकार में सभी जनमानस के
हित में एवं बिना जाति पाती के भेद-भाव बिना कार्य किये जा रहे है। हमारी
सरकार में अपराध का ग्राफ गिरा एवं विकास का ग्राफ बढ़ा है।
विधायक
बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र ने सरकार प्रत्येक असहाय व्यक्ति को घर एवं
बिजली देने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना,
प्रधानमंत्री आवास योजना, सुलभ शौचालय योजना, धन क्रय, गन्ना क्रय, ऋण माफी
आदि योजनाओं की जानकारी दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा
बंगारी ने आये हुए अतिथियों एवं जन सामान्य का आभार व्यक्त किया।
इसके उपरान्त कृषि भवन परिसर में मा. प्रभारी मंत्री प्रो. रीता
बहुगुणा जोशी ने लोक कल्याण मेले में लगाये गये सभी विभागीय प्रर्दशनी
स्टालों का निरीक्षण किया। उन्होंने कलेक्टेªट प्रेक्षागृह में पत्रकारों
से वार्ता कर सरकार की योजनाओं की जानकारी तथा पूछे गये प्रश्नों के बारे
में बताया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, सीडीओ आलोक सिंह,
डीडीओ दयाराम, उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियर्दशनी, जिला सेवा योजन
अधिकारी राजीव कुमार सिंह, डीएसटीओ रामदरश यादव आदि अधिकारीगण उपस्थित
रहे।

