2 अप्रैल को दिल्ली में होगी आर-पार की लड़ाईः राज यादव

जौनपुर। आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के सुइथाकला ब्लाक अध्यक्ष बिन्दु यादव की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई जहां जिला उपाध्यक्ष राज यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार खुद का ही किया गया वादा भूल गयी है। शिक्षा प्रेरकों को बेरोजगार करने की घिनौनी नीति अपना रखी है। अब तक हमको 4 बार पहले ही बाहर किया जा चुका है। बीते 30 मार्च को निदेशक ने संविदा खत्म करने का लेटर जारी करके 5वीं बार बेरोजगार कर दिया है जिससे हम व हमारा परिवार भूखमरी के कगार पर पहुंच गया है। इसी क्रम में श्री यादव सहित ब्लाक कोआर्डिनेटर अखिलेश यादव, ब्लाक उपाध्यक्ष हेमा सिंह, वरिष्ठ शिक्षा प्रेरक वेद प्रकाश यादव, अनिल कुमार, अशोक कुमार, प्रेमचन्द्र यादव सहित अन्य वक्ताओं ने आर-पाई की लड़ाई लड़ने की बात कहते हुये कहा कि हम अपने अधिकार के लिये 2 अप्रैल को दिल्ली में हो रहे राष्ट्रव्यापी धरने में पहुंचकर धरने को सफल बनायेंगे। बैठक का संचालन राजकेशर ने किया। इस अवसर पर अंतिमा, किरन, बबिता, पूजा, सीमा, दीपिका, सुमन, रिंकी, साधना, प्रतिभा, माधुरी, रेखा, इन्द्रकला, नीलम, मंजू, पिंकी, छाया, अजीत, अमरजीत, अशोक सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

news 4570351806859888726

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item