23 मार्च तक बढ़ी B.Ed फॉर्म भरने की तिथि
https://www.shirazehind.com/2018/03/23-bed.html
जौनपुर। वीर
बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने
बताया कि बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2018 की ऑनलाइन आवेदन के
रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 15 मार्च से बढ़ाकर 23 मार्च 2018 तक कर दी गई
है l साथ ही साथ फीस जमा करने एवं आवेदन फॉर्म को ऑनलाइन पूरित करने की
तिथि 24 मार्च 2018 होगीl बी.एड. 2018 के ऑनलाइन फॉर्म www.lkouniv.ac.in पर
उपलब्ध हैl प्रवेश परीक्षा की तिथि 11 अप्रैल 2018 सुनिश्चित की गई हैl
कुलसचिव ने बताया कि बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय
द्वारा कराई जा रही है। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से
संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश इसी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होंगे।

