वित्तविहीन शिक्षकों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_532.html
जौनपुर।कोषागार
से सम्मान जनक मानदेय सहित विभिन्न मांगों को लेकर बोर्ड परीक्षा की
कांपियों के मूल्यांकन बहिष्कार करने वाले वित्तविहीन शिक्षकों ने मंगलवार
को राजकीय बालिका इण्टर कालेज परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का
पुतला फूंका। वित्तविहीन शिक्षकों ने मूल्यांकन केन्द्रों पर काली पट्टी
बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। देर शाम जिलाधिकारी को छः सूत्रीय मांगों को
लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
माध्यमिक
वित्तविहीन प्रधानाचार्य महासभा के प्रांतीय प्रधान महासचिव अखिलेश सिंह,
कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष छोटेलाल यादव, जिलाध्यक्ष मंगरू राम मौर्य, राजेश
मिश्र की अगुवाई में दिन में 10 बजे मुख्यमंत्री का पुतला हाथ मे लिए
नारेबाजी करते हुए राजकीय बालिका विद्यालय के परिसर में पहुंचे। शिक्षक
नेताओं ने मूल्यांकन करने वाले शिक्षकों के हाथों में काली पट्टी बांधकर
प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। मूल्यांकन करने आये
शिक्षकों ने एक स्वर में यह निर्णय लिया कि वित्तविहीन का एक भी शिक्षक
मूल्यांकन कार्य नही करेगा।
शिक्षकों
का प्रतिनिधि मण्डल शिया कालेज में पहुंचा। वहां कांपियों का मूल्यांकन कर
रहे सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों से सहयोग के लिए हाथों में काली पट्टी
बांधकर मूल्यांकन करने की बात कही। जिसका सभी शिक्षकों ने समर्थन किया।
टी.डी. इण्टर कालेज में सभा संघर्ष को आगे बढाने के लिए रणनीति बनाई।वहां
से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के
नाम छः सूत्री ज्ञापन दिया।
इस
अवसर पर श्रधेय गुप्ता, अशोक यादव , विकास सिंह, दिनेश यादव, श्यामधर
मिश्र, जय सिंह यादव, विकास सिंह, शरद सिंह, लाल साहब यादव सहित भारी
संख्या में प्रधानाचार्य व शिक्षक मौजूद रहे।
