26 मार्च तक शौचालय निर्माण लक्ष्य पूर्ण करें
https://www.shirazehind.com/2018/03/26.html
जौनपुर । जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ओडीएफ की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुयी। जिसमें जिलाधिकारी ने शौचालय के निर्माण में तेजी लाने का सख्त निर्देश दिया। उन्होने कहा कि 26 मार्च तक किसी भी दशा में लक्ष्य को पूरा करे अन्यथा की दशा की शासन को पत्र प्रेषित करते हुए कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। शौचालय मे अलग से पाइप लगाये जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, डीडीओ दयाराम, डीपीआरओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

